Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसीएए पर भाजपा का जागरूकता अभियान आज से शुरू

सीएए पर भाजपा का जागरूकता अभियान आज से शुरू

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड में आज से भाजपा सरकार द्वारा जन जागरूकता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत देशभर में जन जागरूकता अभियान आयोजित होंगे। बता दें कि इस अभियान का लक्ष्य सीएए के विषय में जन जन में जाकर लोगों को सही जानकारी पहुंचाना है।

इसी कड़ी में आज बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में बीजेपी युवा मोर्चा के गढ़वाल सभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि दूसरे दल भाजपा से भयभीत हैं। ऐसे में जनता को भयभीत करने का काम किया जा रहा है। जो सरासर गलत है। जनता को सीएए की सही जानकारी देने के लिए ही भाजपा जागरूकता अभियान चलायेगी। जिसमें युवामोर्चा महत्वपूर्ण योगदान निभायेगी। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा समेत तमाम युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments