Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम तीरथ सिंह रावत ने नाइट कर्फ्यू में दी ढ़ील

सीएम तीरथ सिंह रावत ने नाइट कर्फ्यू में दी ढ़ील

देहरादून।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, विवाह समारोह और रमजान को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय साढ़े दस बजे से लागू करने के निर्देश दिए हैं। ये उन्हीं स्थानों के लिए है, जहां पहले से ही रात्रि कर्फ्यू लागू है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन जरूर करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

गौरतलब है कि हाल ही में लागू किए गए नाइट कर्फ्यू में देहरादून नगर निगम के क्षेत्र शामिल किए गए। वहीं, गढ़ी कैंट बोर्ड और क्लेमेनटाउन का क्षेत्र भी प्रतिबंध के दायरे में रहेगा। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, लेकिन उनके वाहनों के आवागमन की छूट रहेगी। ताकि वह माल की लोडिंग-अनलोडिंग कर सकें।

इसमें फल-सब्जी, दूध, पेट्रोल/डीजल, गैस आपूर्ति, चिकित्सा सेवा से संबंधित वाहन शामिल रहेंगे। इसके अलावा जो लोग दूसरे राज्यों से हवाई जहाज, ट्रेन या बस से आ रहे हैं, उन्हें भी कर्फ्यू से छूट रहेगी। दूसरे राज्य से आवागमन करने पर निजी वाहनों के संचालन की भी छूट होगी। सिर्फ संबंधित यात्रियों को यात्रा से संबंधित टिकट/टोल पर्ची आदि का विवरण रखना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments