Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी का बस हादसे और हिमस्खलन मृतकों के परिजनों को मुआवजे...

सीएम धामी का बस हादसे और हिमस्खलन मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान, अब तक इतने लोगों की गई जान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आए भूस्खलन से जान गवाने वाले पर्वतारोहियों और पौड़ी जिले में बस हादसे से मतृकों के परिजनों को आर्थिक देने की घोषणा की है। धामी ने दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख, गम्भीर घायल को ₹1-1 लाख और सामान्य घायल को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

मंगलवार रात को पौड़ी में हुए बस हादसे के बाद सीएम धामी बुधवार को सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंके के साथ बस हादसे की जगह पर गए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन सुविधा देने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि करीब 40-50 बारातियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से 25 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार प्रभावितों के साथ है। कहा कि घायलों को हर संभव सहायता दी जाएगी। धामी उत्तरकाशी स्थित मातली भी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना। मालूम हो कि उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन के बाद 27 पर्वतारोही अभी भी लापता है। सेना, एनडीआरएफ सहित सुरक्षा एजेंसी लातपा पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई है। सीएम धामी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रेस्क्यू से जुड़ी पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments