Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनसीएम धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुना शबद कीर्तन, गुरु तेग बहादुर...

सीएम धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुना शबद कीर्तन, गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर की श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और शबद कीर्तन श्रवण किया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंटकर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने संगत के बीच लंगर सेवा भी निभाई। गुरु तेग बहादुर साहिब जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म, मानवता और सिद्धांतों की रक्षा के लिए जो बलिदान गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने दिया, वह अद्वितीय और प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया और उनका जीवन हम सभी को सद्भाव और आपसी एकता की राह दिखाता है।

सीएम धामी ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोविंदघाट–हेमकुंड साहिब रोपवे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे हेमकुंड साहिब की यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। साथ ही अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के सभी लाभ सिख समाज तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह चंडोक, तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments