Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

सीएम ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश में इस वर्ष स्वामी विवेकानन्द की जयंती ‘‘युवा चेतना दिवस’’ के रूप में मनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द, महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को दुनिया से अवगत कराया। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती पर प्रदेश की राजधानी देहरादून में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में सांयकाल राष्ट्रभक्ति कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रहेंगे। डॉ. कुमार विश्वास,  कविता तिवारी,  तेज नारायण शर्मा बेचैन,  रमेश मुस्कान एवं  राजीव राज द्वारा काव्य प्रस्तुति दी जायेगी। जिला मुख्यालयों पर भी युवाओं से रोजगार, स्वरोजगार एवं राष्ट्रीय चेतना के संबंध में परिचर्चा आयोजित की जाएगी। परिचर्चा के उपरांत स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पाद मुख्यमंत्री  की ओर से युवाओं को प्रतीक चिन्ह के रूप में वितरित किये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments