Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत और राज्यपाल बेबी रानी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति...

सीएम रावत और राज्यपाल बेबी रानी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर बधाई और शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मकर संक्रांति पर्व अपने संदेश में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। राज्यपाल ने कोविड-19 के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों की शुरुआत से भी जुड़ा है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

वहीं, आज मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, मरोज त्योहार की तुमुक बहुत बधाई। उत्तराखंड मुझ एजो तियार मकरैंणी, खिचड़ी संग्राद, उत्तरायणी, घुघुतिया त्यार के रूप मुझ मनाओ। गड़वाडो बो गिन्दी मेडा, कुमाऊं बो उत्तरायणी मेडा बेगी हों बांका। जौनसार, बावर के बिला माघ का मीना भी बड़े जोर शोर मुझ लेआ मनाई।

वहीं, राज्‍यमंत्री धनसिंह रावत ने ट्वीट कर सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कहा आप सभी मित्रों को सपरिवार मकर संक्रान्ति और लोक पर्व उत्तरायणी/मकरैणी व घुघुती त्यौहार की हार्दिक शुभकामनायें। सूर्य देव के उत्तरायण होने पर भारतवर्ष के उजाले में वृद्धि के प्रतीक पर्व ‘मकर संक्रांति’ पर आपका जीवन भी प्रकाशमान हों, ऐसी शुभेच्छा के साथ आपको पुनः शुभ मंगलकामनाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments