Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण...

सीएम रावत ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें की श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासांगिक है। गांधी जी ने सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का रास्ता अख्तियार कर अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज भी महात्मा गांधी विश्व पटल पर शांति और अहिंसा के प्रतीक के तौर पर माने जाते है। संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2007 से गांधी जी की जयंती को ’’विश्व अहिंसा दिवस‘‘ के रूप में मना रहा है।
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार 02 अक्टूबर, 2020 को प्रातः 09.30 बजे गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments