Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत ने देश में राफेल विमानों का किया स्वागत, बोले-लम्बे समय...

सीएम रावत ने देश में राफेल विमानों का किया स्वागत, बोले-लम्बे समय से थी आधुनिक तकनीक युक्त विमानों की प्रतीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश में राफेल विमानों का स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरे देश में खुशी का माहौल है। देश को लम्बे समय से इन आधुनिक तकनीक युक्त विमानों की प्रतीक्षा थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे युद्धक विमानों की सेना को नितान्त जरूरत भी रही है। हमारी सेना के पास ऐसे विमान होने चाहिए जो तकनीकि दृष्टि से अद्वितीय हो, तमाम तरह के युद्ध से सम्बन्धित आयुधों को ले जाने में सक्षम हों। राफेल एक ऐसा लड़ाकू विमान है जो हर मौसम में मारक क्षमता रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री की सदैव ही अपनी सैनाओं को मजबूत बनाने की प्राथमिकता रही है। हमारे देश की सेनाओं की मजबूती के लिये आवश्यक है कि उसके पास अत्याधुनिक आयुध सामग्री उपकरण एवं तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध हां। आज हमारी सैनायें तमाम युद्धक साजो सामान से परिपूर्ण हैं। राफेल हमारी सेना की ताकत को निश्चित रूप में बढ़ाने में मददगार होगा। इससे सेना का मनोबल भी ऊंचा होगा तथा देश की सीमाओं की सुरक्षा में और मजबूती आयेगी। इससे हमारी वायुसेना की क्षमताओं में भी निश्चित रूप में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments