Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीडीएस बिपिन रावत के लिए उत्‍तराखंड वासी कर रहे प्रार्थना, सीएम धामी...

सीडीएस बिपिन रावत के लिए उत्‍तराखंड वासी कर रहे प्रार्थना, सीएम धामी ने किया ट्वीट

देहरादून। तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में वह सुरक्षित हों इसके लिए उत्‍तराखंड वासी प्रार्थना कर रहे हें। आज सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा हम सभी उत्तराखण्डवासी भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना करते हैं कि हम सबके गौरव, हम सबके अभिभावक देश के पहले व वर्तमान सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य लोग, जो भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए हैं, सभी सकुशल हों।

बता दें कि सीडीएस बिपिन रावत उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड के सैणा गांव के रहने वाले हैं। वह मई 2018 में अपने गांव आए थे। इस दौरान उन्‍होंने लोगों से बातचीत की थी। इस दौरान उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत साथ थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments