Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसुलह समझौते पर मामलों के निस्तारण के लिए लगेंगी लोक अदालत

सुलह समझौते पर मामलों के निस्तारण के लिए लगेंगी लोक अदालत

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्धारा 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत और 21 दिसम्बर को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देहरादून के समस्त न्यायालयों में लोक अदालतें लगाई जायेंगी। बताते चलें की 12 दिसम्बर को आयोजित लोक अदालत में फौजदारी के लघु वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, पारिवारिक वाद, सिविल वाद व ऐसे वाद जो सुलह समझौते का आधार पर निस्तारित किये जा सकते हैं। इसके साथ ही 21 दिसम्बर को स्पेशल लोक अदालत में मोटर व्हीकल एक्ट, एक्साइज़ एक्ट, पुलिस एक्ट, वन अधिनियम, घरेलू हिंसा आदि वादों का निस्तारण किया जायेगा। 12 दिसम्बर और 21 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली लोक अदालतों में मामलों के निस्तारण के लिए किसी भी कार्यदिवस में लोग न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर या स्वयं जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नेहा कुशवाह, सिविल जज, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments