Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसैनिकों के सम्मान के लिए नेलांग घाटी के लिए रवाना हुई कार...

सैनिकों के सम्मान के लिए नेलांग घाटी के लिए रवाना हुई कार व बाइक रैली

देहरादून। ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात सैनिकों के सम्मान स्वरूप शुक्रवार को नेलांग घाटी उत्तरकाशी के लिए कार व बाइक रैली रवाना हुई।

रैली का आयोजन भारत तिब्बत सहयोग मंच और रीजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस की ओर से किया गया है।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के महेश पांडे ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम परिसर से मेयर सुनील उनियाल गामा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

31 अक्तूबर को रैली नेलांग घाटी पहुंचेगी, जहां तिरंगा झंडा फहरा कर कार्यक्रम का समापन होगा।


इसके आयोजन में मंच के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, इंद्रपाल सिंह कोहली, तेनजिन जिनपा, त्सेरिंग फुंत्सोक, तेनजिंग नामग्याल आदि सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments