Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधसोशल मीडिया पर सीएम त्रिवेंद्र रावत को लेकर फैलाई अफवाह पर कड़ी...

सोशल मीडिया पर सीएम त्रिवेंद्र रावत को लेकर फैलाई अफवाह पर कड़ी कर्रवाई के आदेश

देहरादून। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीवन को लेेेेकर अफवाह उड़ा दी गई, जिससे हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने एसएसपी देहरादून को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया का कुछ लोग गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। कभी किसी प्रतिष्ठत नेता या व्यक्ति की छवि धूमिल किए जाने की कोशिश सोशल मीडिया के जरिए की जाती है, तो कभी अफवाहों के जरिए लोगों को गुमराह किया जाता है। इस बार तो हद ही हो गई। किसी अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीवन को लेकर अफवाह फैला दी।

मामले पर महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सख्त रुख दिखाते हुए एसएसपी अरुण मोहन जोशी को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगी। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर फैलाई गई अफवाह को लेकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ भाजपाइयों ने कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार, डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। इधर, भाजपा के दिनेश सजवाण ने आरोपितों के खिलाफ डोईवाला कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बिष्ट से मिलकर तहरीर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments