Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्कूली बच्चों के जरिए निगम देगा स्वच्छता संदेश, महापौर ने विद्यालयों के...

स्कूली बच्चों के जरिए निगम देगा स्वच्छता संदेश, महापौर ने विद्यालयों के लिए किया डस्टबिन वितरण अभियान की शुरुआत

ऋषिकेश: स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के मिशन के लिए नगर निगम प्रशासन शहर के सभी विद्यालयों में कूड़ेदान उपलब्ध कराएगा। शनिवार को महापौर अनीता ममगाईं ने आवास विकास स्थित सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज से डस्टबिन वितरित कर अभियान की शुरुआत की। महापौर ने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने की आदत डाली जाएगी।

पहले चरण में प्रत्येक घर में डस्टबिन वितरित किए गये थे। अब दूसरे चरण में प्रत्येक विद्यालय में डस्टबिन दिए जा रहे हैं। एक कूड़ेदान में सूखा जबकि दूसरे में गीला कूड़ा डाला जाएगा।उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वच्छता को लेकर अच्छी आदत डालने के लिए शुरुआती तौर पर इस तरह के प्रयास किए जाने जरूरी हैं। बच्चे इससे प्रभावित होकर घरों में भी इस आदत को दोहराएंगे।

इससे हमारा पूरा परिवेश स्वच्छ रहेगा। महापौर ने बताया कि निगम क्षेत्र में आने वाले सभी विद्यालयों को कूड़ेदान उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत हर विद्यालय को डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे, रोमा सहगल, अक्षय खेरवाल, सतीश चौहान ,कर्णपाल बिष्ट, नरेंद्र खुराना, रामगोपाल रतूड़ी, नंदकिशोर भट्ट ,नागेंद्र पोखरियाल, अनिल भंडारी, राजकुमार यादव, रजनी गर्ग, प्रवेश कुमार, वंदना बड़ोनी, सुहानी सेमवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments