Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्मार्ट सिटी का काम और त्योहारी सीजन पर पुलिस का रहेगा ट्रैफिक...

स्मार्ट सिटी का काम और त्योहारी सीजन पर पुलिस का रहेगा ट्रैफिक पर ध्यान।

राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी के काम तेजी से चल रहा है ऐसे में कई जगह सड़के खुदी पड़ी हैं ऐसे में ट्रैफिक राजधानी की मुख्य समस्या बनी हुयी है आगामी दीपावली में बजारों में बढ़ती भीड़ और वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी के चलते पुलिस ने भी स्मार्ट सिटी के काम करने वाली संबंधित संस्था से सम्पर्क कर ट्रैफिक को चलाने का फैसला किया है जिसके तहत काम करने वाली संस्था को पुलिस को अपने काम के बारे में सूचित करना पड़ेगा जिस से यातायात को डायवर्ड कर जाम से बचा जा सके।

देहरादून शहर में स्मार्ट सिटी सहित सड़कों पर कई अन्य विभागों के काम चल रहे हैं जिसके चलते शहर में यातायात का दबाव बढ़ता ही जा रहा है, जिसको देखते हुए एसपी ट्रैफिक ने सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक ली और सड़कों पर किए जाने वाले काम को निर्धारित समय में पूरे करने के दिशा निर्देश दिए आपको बता दें यातायात सुधार के लिए पुलिस की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है, सड़कों पर किए जाने वाले काम निर्धारित समय में पूरे न होने पर संबंधित विभाग के के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी वही डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया की जो भी विभाग शहर में काम कर रहे हैं उसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जाए ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, साथ जी जितने समय तक सड़कों पर काम किया जाएगा उतने दिनों तक ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा , अगर समय पर काम पूरा नही होता है तो उसकी जानकारी भी पुलिस को दी जाए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments