Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधस्मैक तस्करी में दंपति गिरफ्तार

स्मैक तस्करी में दंपति गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले एक साल से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। महिला ने मेहुवाला में ब्यूटी पार्लर भी खोला हुआ है। एसओ आईएसबीटी विवेक सिंह भंडारी ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक वाहन को रोका गया। वाहन में महिला और एक पुरुष बैठे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपितों की पहचान सरफराज व उनकी पत्नी शबनम निवासी ग्राम पिलखानी थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी वन विहार मेहूंवाला के रूप में हुई है।

हरिद्वार में दो मुकदमे दर्ज

बाल अपराध के मामले में दो मुकदमें दर्ज। ज्वालापुर कोतवाली में गृह मंत्रालय के अधीन टिपलीन संस्था की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई। कुछ दिन पहले शहर कोतवाली में बाल अपराध के दो अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए गए थे। नए दो मामले ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सामने आए हैं। दो इंस्टाग्राम यूजर्स ने अपनी आईडी से नाबालिग से जुड़ी अश्लील वीडियो अपलोड की थी। ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि दोनों मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments