Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्वास्थ्य महानिदेशक को ’कोरोना वॉरियर‘ सम्मान, कोरोनाकाल में निभाई जिम्मेदारी

स्वास्थ्य महानिदेशक को ’कोरोना वॉरियर‘ सम्मान, कोरोनाकाल में निभाई जिम्मेदारी

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में आई तमाम चुनौतियों के बावजूद स्वास्थ्य महकमे ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। न केवल तमाम स्वास्थ्य कर्मी अग्रिम मोर्चे पर डटे रहे, बल्कि विभागीय अधिकारियों ने भी रणनीतिक सूझबूझ दिखाई। इसी को देखते हुए सूबे की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती को दिल्ली में कोरोना वॉरियर सम्मान से नवाजा गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग के 29वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की दस्तक मार्च में हुई थी। तब से अब तक उत्तराखंड ने तमाम चुनौतियों से पार पाया है।

स्वास्थ्य विभाग की मुखिया होने के नाते डॉ. उप्रेती ने बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इस दौरान वह खुद भी कोरोना संक्रमित हुई, पर स्वस्थ होने के बाद पुनरू उसी जज्बे के साथ ड्यूटी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कोरोना की जंग में अग्रिम पंक्ति में खड़े समस्त स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments