Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्वास्थ्य सेवाओं में उत्तराखंड का देश में छठा स्थान, पिछली बार की...

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तराखंड का देश में छठा स्थान, पिछली बार की तुलना में लगाई 19 अंकों की छलांग

देहरादून। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि पर आधारित परिणामों के अनुसार उत्तराखंड स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उत्तराखंड को 28 राज्यों एवं आठ केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित 10 सूचकांक की प्रगति के आधार पर 77 अंक दिए गए हैं। इस प्रकार अपना प्रदेश छठे स्थान पर है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सतत विकास लक्ष्यों के परिणाम अत्यंत उत्साहजनक हैं। इन परिणामों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक तेजी से विकास करने की दिशा में गति मिलेगी।

बता दें कि नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्यों की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड देश में सभी मानकों के आधार पर तीसरे स्थान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर छठे स्थान पर रहा है। मिशन निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्यों के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर उत्तराखंड को 77 अंक मिले, जबकि वर्ष 2019-20 में राज्य को 58 अंकों के आधार पर 17वीं रैंक दी गई थी। वर्ष 2020-21 में 19 अंक अधिक मिले और रैंक में भी सुधार हुआ है। सोनिका ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों का दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments