Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहर्बटपुर में किसानों की महापंचायत हुई शुरू, पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता...

हर्बटपुर में किसानों की महापंचायत हुई शुरू, पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत

विकासनगर। देहरादून के हरबर्टपुर में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जुटनी शुरू हो गई है। किसान मोर्चा के नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत महापंचायत को संबोधित करने यहां पहुंच गए हैं।

किसान आंदोलन को धार देने के लिए जगह-जगह किसान महापंचयत की जा रही है। विकासनगर के हर्बटपुर में महापंचायत के लिए आसपास के क्षेत्रों से किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां काफी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही जल्द ही भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत महापंचायत को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा किसान महापंचयत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष रजिया बेग, उमा सिसौदिया समेत पार्टी के नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ यहां पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात भी दल-बल के साथ किसान महापंचायत में पहुंचे। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments