Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहवा की बदली दिशा ने बढ़ा दी ठंड, मसूरी में दो डिग्री...

हवा की बदली दिशा ने बढ़ा दी ठंड, मसूरी में दो डिग्री तक पहुंचा पारा

उत्तराखंड में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेशभर में दिन प्रतिदिन तापमान गिर रहा है। शाम छह बजे बाद पाला गिरना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह कई इलाकों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, कई जगह दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है।

वहीं, तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। दिन में चटक धूप खिल रही है, जबकि सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन में धूप के बाद अचानक शाम को ठंड की चपेट में आने से सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments