Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहार्ट अटैक से मध्यप्रदेश के एक यात्री की मौत,दर्शन को जा रहे...

हार्ट अटैक से मध्यप्रदेश के एक यात्री की मौत,दर्शन को जा रहे थे यमुनोत्री धाम; अब तक 17 तीर्थ यात्रियों की गईं जान

यमुनोत्री यात्रा पर आए मध्य प्रदेश निवासी के एक तीर्थयात्री की जानकी चट्टी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  सोमवार को सुबह करीब 8 बजे गोकुल प्रसाद (70) पुत्र भवरलाल निवासी परसोली आगर मार्ग तराना उज्जैन मध्यप्रदेश, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे।

इसी दौरान जानकी चट्टी पार्किंग में अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। साथी परिजनों ने उन्हें जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उक्त यात्री की मृत्यु हृदय गति रुकने से होना बताया गया है। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर कपाट खुलने के बाद इस बार 17 यात्रियों की अलग-अलग कारणों से मृत्यु हो गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments