Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनहोली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, मंत्री जोशी संग गीतों पर...

होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, मंत्री जोशी संग गीतों पर थिरके, खूब उड़ाया रंग गुलाल

होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री औऱ विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया।

प्रदेशभर में आज होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तमाम मंत्री-विधायक इन कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। होली मिलन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनोखा अंदाज देखने को मिला।

होली मिलन कार्यक्रम में वह झूमने नाचते नजर आए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बता दें, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

सचिवालय में तैनात इन सभी पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।

इस मामले में जांच की गई तो प्रथमदृष्टया लापरवाही इन पुलिसकर्मियों की सामने आई। सूत्रों के मुताबिक ये सुरक्षाकर्मी यदि सचेत रहते तो हंगामा करने वाले व्यक्ति को समय से रोका जा सकता था। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी तोड़ सकता था।

गनीमत रही कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को इंटेलिजेंस मुख्यालय ने एएसआई शमशेर सिंह को हटाते हुए जिला हरिद्वार, कांस्टेबल पिंकी शैव को जिला देहरादून, कांस्टेबल संजीत शर्मा को पीएसी हरिद्वार, कांस्टेबल शीला शर्मा को जिला हरिद्वार और कांस्टेबल पीएसी अनिल सिंह को आईआरबी द्वितीय देहरादून उनके मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments