Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड और मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर धरने पर बैठे

अंकिता हत्याकांड और मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर धरने पर बैठे

अंकिता हत्याकांड और मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर धरने पर बैठे

ऋषिकेश में विभिन्न संगठनों ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने और अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग को लेकर धरना दिया। वह विधानसभा भर्ती घपले में मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा और भर्ती मामले के दोषियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने हरिद्वार रोड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक और वित्त मंत्री के आवास के बाहर मुख्य मार्ग पर एकत्रित हुए विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर कुसुम जोशी, जयेंद्र रमोला, राकेश मियां, मदन मोहन शर्मा, भगवान सिंह पवार, लक्ष्मी बुडाकोटी, विजयपाल रावत, ब्रिजपाल राणा, चंदन सिंह पवार, गौरव राणा दीपक जाटव, संजय सिल्सवाल, राजेंद्र गैरोला मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments