Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनअंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सोमवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालते हुए विरोध दर्ज कराया और तहसीलदार साक्षी उपाध्याय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

प्रदर्शन में शामिल विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी देवी मंदिर चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली, जो तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से ही प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से लगातार वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं होती और पूरे प्रकरण से जुड़े प्रभावशाली लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाते, तब तक जनता का आक्रोश शांत नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments