Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअंडरग्राउंड हुआ बॉबी कटारिया आखिरकार आया सामने, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

अंडरग्राउंड हुआ बॉबी कटारिया आखिरकार आया सामने, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया की देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन कटारिया दून पुलिस को चकमा दे गया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार बी वारंट निकलने के बावजूद बॉबी कटारिया तय तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ था।

दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही, लेकिन बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया था। इसके बाद देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई। जबकिं कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इससे पहले भी यूट्यूबर बॉबी कटारिया की सरेंडर अर्जी के बाद पुलिस ने कोर्ट के बाहर पहरा बैठा दिया था। चारों ओर एसओजी और पुलिसकर्मी घूमते रहे। लेकिन, शाम तक भी बॉबी कटारिया सरेंडर के लिए कोर्ट में नहीं पहुंचा। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा के विभिन्न शहरों में दबिश देती रही।

कटारिया पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीता हुआ दिख रहा था। डीजीपी के आदेश पर प्राथमिक पड़ताल के बाद उसके खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पता चला था कि उसकी यह वीडियो 25 जुलाई का है। उसने यह वीडियो मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर बनाया था। सुर्खियों में रहने के लिए बनाया गया यह वीडियो उसके लिए मुसीबत बन गया। पुलिस ने उसे बुलाने के लिए नोटिस जारी किए। मगर, बार-बार सूचना देने पर भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments