Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअगले चार दिन पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

अगले चार दिन पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला छह जून तक बना रहेगा। बुधवार को राजधानी देहरादून समेत कई स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले पड़ने की भी संभावना जताई है।भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने तीन से छह जून के बीच मौसम का मिजाज एक जैसा बने रहने की भविष्यवाणी की है।उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी भी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। उधर, कृषि पंडितों का मानना है कि इस वक्त की बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए काफी लाभदायक है। खरीफ की फसलों के लिए इस बारिश को अमृततुल्य बताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments