Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअगले चार दिन बढ़ेगा ठण्ड का प्रकोप, बारिश और बर्फबारी के आसार 

अगले चार दिन बढ़ेगा ठण्ड का प्रकोप, बारिश और बर्फबारी के आसार 

राजधानी देहरादून में मंगलवार की सुबह बादलों के बीच हल्की धूप के दर्शन हुए। नई टिहरी, यमुनोत्री, बड़कोट, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली बारिश व बर्फवारी से ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज से अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी बढ़ सकता है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज और कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से अधिकतम व न्यूनतम तापमान पर असर पड़ेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा भी देखा जा सकता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments