Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनअगले तीन दिन रहेंगे बैंक बंद, आज ही निपटा लें सारे काम

अगले तीन दिन रहेंगे बैंक बंद, आज ही निपटा लें सारे काम

देहरादून। यदि आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो आज ही निपटा लें। क्योंकि, शुक्रवार से लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी यूनियन के सदस्य मन्नू माकिन ने बताया 21 फरवरी को शिवरात्रि के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

22 फरवरी को महीने का चैथा शनिवार है। इसके बाद 23 फरवरी को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया इस दौरान तीन दिन तक एटीएम में कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए बृहस्पतिवार को समय से बैंक के काम निपटाना सही होगा।

बैंक ऋणों के बारे में दी गई जानकारी
वहीं बुधवार को रुद्रप्रयाग विकास भवन में विभागीय कर्मचारियों व अन्य लोगों को बैंक ऋणों के बारे में जानकारी दी गई। एचडीएफसी बैंक शाखा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सीडीओ सरदार सिंह चैहान ने कहा कि बैंक ऋण के माध्यम से आमजन से लेकर स्वरोजगार के इच्छुक अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक महेंद्र सैलानी ने बैंक के मिलने वाले वाहन, लॉज, होम स्टे समेत अन्य स्वरोजगार के लिए ऋण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सहायक प्रबंधक अनिल बिष्ट, एमएस नेगी, महावीर सिंह पटवाल समेत अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments