Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअगले 20 दिन में उत्तराखंड के मंत्रियों का फीड बैक लेंगे नड्डा

अगले 20 दिन में उत्तराखंड के मंत्रियों का फीड बैक लेंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ताकीद किया कि वह संगठन को साथ लेकर प्रभारी जिलों में प्रवास करें। उन्होंने कहा कि अगले 20 दिन में वह मंत्रियों का फीड बैक लेंगे। 26 दिसंबर को पार्टी का कोर ग्रुप बैठेगा। बैठक में मंत्रियों के फीड बैक की समीक्षा होगी और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी।नड्डा ने ये निर्देश मंत्रियों और कोर ग्रुप के साथ हुई बैठक में दिए। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बैठक के बारे में जानकारी दी। बकौल भगत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 20 दिन में मंत्रियों का फीड बैक देखूंगा। प्रत्येक मंत्री अपने प्रभारी जिलों में जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। एक कार्यकर्ता के घर पर भोजन करेंगे।अपने इस प्रवास में वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ जाएंगे। पूरे प्रवास में सरकार के मंत्री संगठन को साथ लेकर चलेंगे। यह पूछे जाने पर कि  मंत्रियों को प्रवास पर जाने के लिए पहले भी कहा गया था, क्या वे प्रवास नहीं कर रहे हैं? इस पर भगत ने कहा कि वे प्रवास पर गए थे और अब वह और मजबूती के साथ प्रवास करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments