Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअगले 24 घंटे में राज्य के छह जिलों में भारी बारिश से...

अगले 24 घंटे में राज्य के छह जिलों में भारी बारिश से आसार, तमाम विभाग अलर्ट मोड पर

देहरादून। राजधानी देहरादून के अलावा नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी और टिहरी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं राजधानी व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है।

हालांकि बुधवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में फिलहाल बादल छाए हैं। राजधानी देहरादून में तड़के झमाझम बारिश हुई जो बाद में रुक गई और मौसम साफ हो गया। हरिद्वार में भी मौसम साफ बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं दून व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है। इस बाबत डीएम ने तमाम विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments