Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनअगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में छाएगा कोहरा, 21-22...

अगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में छाएगा कोहरा, 21-22 दिसंबर को ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

uttarakhand weather update: rain alert these two daysदेहरादून। बर्फबारी और बारिश के बाद गिरे तापमान और शीतलहर के कारण कंपकंपी का एहसास हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 और 22 दिसंबर को 2500 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदला है। बर्फ पिघलने के साथ ही चल रही शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 24 घंटों में इन इलाकों में छाएगा कोहरा
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 5.6 और न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से नौ और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 21 और 22 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने की संभावना है, जबकि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments