Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनअग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी होगी तैनाती

अग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी होगी तैनाती

देहरादून। प्रदेश के अग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने महिला कार्मिकों की तैनाती को लेकर कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर इस समय शासन में मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार कुल भर्ती के 30 प्रतिशत पद महिला कार्मिकों के लिए रखे जाएंगे।

प्रदेश में इस समय हर जिले में अग्निशमन कार्यालय बने हुए हैं। विभाग में अभी तक केवल पुरुष कर्मचारियों की ही भर्ती होती थी। कुछ समय पहले विभाग ने नई भर्तियों के लिए पद ज्ञापित किए थे। इस पर एक महिला अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसका विरोध किया था। उसका तर्क था कि जब हर विभाग में महिला कार्मिकों की भर्ती की जा रही है तो फिर अग्निशमन विभाग में क्यों नहीं। इस पर हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में अग्निशमन विभाग में भी महिला कार्मिकों की भर्ती करने को कहा। इस क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला कार्मिकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।

प्रस्ताव में अग्निशमन विभाग में भविष्य में होने वाली नई भर्तियों में 30 फीसद भर्ती महिला कार्मिकों के लिए रखी गई है। कार्मिक व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा गया था लेकिन यह पारित नहीं हुआ। दरअसल, कैबिनेट ने इसमें कुछ संशोधन करने को कहा था। माना जा रहा है कि अब जल्द ही इसे कैबिनेट के सम्मुख लाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments