देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन देशभक्ति, समर्पण और सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनका विचार और व्यक्तित्व हमें सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में आदर्श और मर्यादाओं की नई परंपरा स्थापित की थी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।

