Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअधिमास की वजह से इस साल 59 दिन का श्रावण मास

अधिमास की वजह से इस साल 59 दिन का श्रावण मास

देहरादून। इस साल श्रावण मास पूरे 59 दिन का रहेगा। इस साल 2023 में अधिमास की वजह से 12 की बजाय 13 माह होंगे। इस वजह से ये स्थिति बनी है। जानकारों के मुताबिक ऐसा संयोग 19 साल बाद आया है।

अधिमास में शुभ कार्य की मनाही होती है। हालांकि पूजा पाठ की दृष्टि से अधिक मास विशेष महत्व रखता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नया साल शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि साल 2023 में सावन एक नहीं बल्कि दो माह यानि 59 दिन का होगा। साल 2023 में अधिमास 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसका समापन 16 अगस्त् को होगा। ये सावन का कृष्णा पक्ष होगा। इसके बाद 18 जुलाई से सावन अधिमास शुरू हो जाएगा, जो 16 अगस्त तक रहेगा। फिर 16 से 31 अगस्त् तक श्रावण मास का शुक्ल पक्ष रहेगा। ज्योतिषाचार्य डाॅ. सुशांत राज के मुताबिक अधिमास की वजह से ही इस बार सावन में शिवभक्तों को महादेव की भक्ति के लिए दो माह का समय मिलेगा। नए साल यानि 2024 में सावन 4 से 17 जुलाई तक रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments