Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा कांस्टेबल की भर्ती और पदोन्नति परीक्षा

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा कांस्टेबल की भर्ती और पदोन्नति परीक्षा

अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पुलिस की भर्ती और हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति परीक्षा अधीनस्थ चयन आयोग के जरिये ही की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट ने उत्तराखंड पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस, अभिसूचना एवं सशस्त्र पुलिस) सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी दे दी है।
इस नीति के अनुसार परीक्षा के लिए आयोग में ही आवेदन किया जाएगा। लिखित परीक्षा आयोग कराएगा, जबकि शारीरिक परीक्षा पुलिस द्वारा कराई जाएगी। पुलिस शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद आयोग लिखित और शारीरिक परीक्षा के अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम जारी करेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के 50 फीसद पद विभागीय परीक्षा से भरे जाएंगे। इनमें वही शामिल होंगे, जिनकी आयु 45 साल से अधिक न हुई हो।
पदोन्नति लेने से इंकार करने वालों का भी अनिवार्य रूप से तबादला किया जाएगा। पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान नागरिक पुलिस, अभिसूचना और सशस्त्र पुलिस के कर्मियों की ज्येष्ठता सूची संवर्गवार तय की जाएगी। किसी मामले में दंडित कार्मिक के अपील करने उसे सशर्त पदोन्नति परीक्षा में शामिल किया जाएगा। उसके परिणाम का लिफाफा बंद कर दिया जाएगा यह केवल निर्णय आने के पश्चात ही खोला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments