Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द जारी...

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द जारी होंगे नियुक्ति पत्र

नैनीताल : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों लिए चार दिसंबर को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इन्चार्ज सहायक चकबन्दी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एण्ट्री ऑपरेटर संवीक्षक सुपरवाईजर (केवल महिलाओं के लिए की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयाेग की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

आयोग के सचिव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं टाइपिंग परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि स्थान व समय की जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। साथ अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम पर कोई आपत्ति देना चाहते हैं तो अधिसूचना के जारी होने के 15 दिन के भीतर दें, उसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। आयोग सचिव के अनुसार जल्द अभिलेख सत्यापन कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments