Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअपने कार्यालय में बदलाव चाहते हैं धामी, मूल विभागों में जाएंगे संबंद्धता...

अपने कार्यालय में बदलाव चाहते हैं धामी, मूल विभागों में जाएंगे संबंद्धता पर तैनात कर्मी

मुख्यमंत्री के कार्यालयों में संबंद्धता (अटैचमेंट) पर तैनात कर्मचारी अपने मूल विभागों जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी संबद्धता समाप्त कर उन्हें मूल विभागों भेजने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उनके कार्यालय से आदेश पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री के राज्य सचिवालय, विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास व देहरादून के अन्य कार्यालयों में कई कर्मचारी संबद्धता पर तैनात हैं। संबद्धता के ज्यादातर मामलों में तैनात कर्मचारियों ने सियासी रसूख और सिफारिश से अपनी तैनाती मुख्यमंत्री के कार्यालय में करा रखी है। लेकिन मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में बदलाव चाहते हैं।

इसे देखते हुए उन्होंने संबद्धता पर तैनात सभी कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को ताकीद किया है कि तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों की संबद्धता रद्द किया जाए। ऐसे कर्मचारियों की मूल विभाग में अविलंब कार्यभार ग्रहण करना भी सुनिश्चित किया जाए। 

विभागों और कार्यालयों में भी संबद्धता पर मंडराया खतरा
संबद्धता पर मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख के बाद अब विभागों और कार्यालयों में भी संबद्धता पर खतरा मंडरा गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालयों से संबद्ध कर्मचारियों की विदाई की पटकथा लिखकर इरादे साफ कर दिए हैं। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रदेश के सभी विभागों और कार्यालयों में संबद्ध कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में भेजने का अभियान शुरू हो जाए। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments