Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब ऑनलाइन लें होम आइसोलेशन की अनुमति

अब ऑनलाइन लें होम आइसोलेशन की अनुमति

देहरादून।  जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को बड़ी राहत दी है। अब संक्रमण के बाद होम आइसोलेशन की अनुमति ऑनलाइन मिल सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर होम आइसोलेशन का लिंक जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संक्रमित व्यक्तियों को स्वास्थ्य के अनुसार चिकित्सालय में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसे व्यक्ति जिला प्रशासन की वेबसाइट https://dsclservices.org.in/self-isolation.php रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक अब तक होम आइसोलेशन के लिए संबंधित व्यक्ति को व्हाट्सएप पर एक प्रपत्र दिया जाता था। इसका प्रिंट निकालकर इसे भरना होता था और फिर व्हाट्सएप पर ही इसकी अनुमति प्रदान की जाती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments