Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब निर्धन लोगों को मकान बनाने में होगी आसानी, प्राधिकरण को किया...

अब निर्धन लोगों को मकान बनाने में होगी आसानी, प्राधिकरण को किया समाप्त

उत्तराखंड में अब निर्धन लोगों को मकान बनाने में आसानी होगी । अब तक उत्तराखंड के कई इलाकों में जहा प्राधिकरण क्षेत्र है वहा पर मकान बनाने में लोगो की दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने के लिए प्राधिकरण के चक्कर काटने पड़ते थे और पैसा भी खर्च होता था। इसी परेशानी को देखते हुवे नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कि सरकार ने 2016 के बाद बने प्राधिकरण को समाप्त कर दिया है जिसका आज नोटिफिकेशन सूबे के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ लेने के बाद पहली ही कैबिनेट मे यह फैसला लिया था और इसको लेकर एक समिति बनाई थी जिसमे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और सुबोध उनियाल को इस समिति मे रखा था ताकि इसको लेकर जल्द कार्यवाही कि जा सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments