Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब बीजेपी प्रवक्ता के बयान पर हंगामा, भाजपा ने दी आम आदमी...

अब बीजेपी प्रवक्ता के बयान पर हंगामा, भाजपा ने दी आम आदमी पार्टी के खिलाफ तहरीर

देहरादून। पहले उत्तराखंड आम आदमी प्रवक्ता उमा सिसोदिया द्वारा उत्तराखंड के लोगों पर दिए गए बयान को लेकर हुए हंगामे के बाद अब भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के बयान पर हंगामा हो रहा है।

दरअसर, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने बुधवार को कहा था कि मुफ्त बिजली के मुद्दे पर हुए एक मीडिया पैनल चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता सुधाकर उनियाल ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया।

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था कि भाजपा प्रवक्ता को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अगर नेताओं को फ्री बिजली मिल सकती है तो जनता को क्यों नही?

अब उत्तराखंड भाजपा ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के खिलाफ तहरीर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments