Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधअब सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाएगा 'रावण', लेनी होगी ये...

अब सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाएगा ‘रावण’, लेनी होगी ये प्रतिज्ञा

उत्तराखंड में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस चौराहों पर नाटकों का सहारा लेगी। 30 सेकेंड के नाटक में कलाकार लोगों को 10 तरह के उल्लंघन छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस तरह के कार्यक्रम देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की शहरों में सात दिनों तक किए जाएंगे। सोमवार शाम पांच बजे से इस अभियान की शुरुआत हुई।

इसी तरह नाट्य कलाकार (दशानन) के 10 सिर वाले मुखौटे पर 10 उल्लंघन संबंधी स्लोगन लिखे होंगे। इनमें से एक पर धनुष बाण से लक्ष्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर यातायात की 10 बुरी आदतों को छोड़ने के लिए प्रतिज्ञा कराई जाएगी। गांधी पार्क, परेड ग्राउंड देहरादून एवं रुड़की में सोनाली पार्क में धनुष-बाण वाला कार्यक्रम होगा। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा साधन है। ज्यादातर लोग सभी नियमों को जानते हुए भी उनका जाने अनजाने उल्लंघन कर ही देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments