Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब सुनकर भी कर सकेंगे नीट की तैयारी, ऑडियोबुक हुई लांच

अब सुनकर भी कर सकेंगे नीट की तैयारी, ऑडियोबुक हुई लांच

देहरादून। अब छात्र सुनकर भी नीट की तैयारी कर सकेंगे। आकाश इंस्टीट्यूट ने गुरुवार को इसके लिए राजपुर रोड कार्यालय में भारत की पहली ऑडियोबुक लांच की है। आकाश बीवाईजेयू के प्रबंध निदेशक आकाश चौधरी ने बताया कि इस ऑडीप्रेप बुक में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी है। जो 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा को क्रैक करने के लिए उपयोगी होगा। इसमे पिछले सालों के प्रश्न और उत्तर भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ऑनलाइन क्लास से बच्चो को आंखों की बीमारियां, नजर कमजोर और सिर दर्द आदि की शिकायते आयी हैं। जिनसे ये बुक राहत देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments