Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब हर महीने उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, कहा- पार्टी की गरिमा के...

अब हर महीने उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, कहा- पार्टी की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करें जनप्रतिनिधि

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों पर निरंतर नजर रखने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खुद मोर्चे पर नजर आएंगे। उन्होंने तय किया है कि वह विधानसभा चुनाव तक हर महीने उत्तराखंड का प्रवास करेंगे।

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नड्डा ने सभी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के प्रवास पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा के पास यह फीडबैक था कि पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में प्रवास नहीं कर रहे हैं। 

बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पूछा कि वे बताएं कि उन्होंने अपने जिले में पिछले एक महीने के दौरान कितने प्रवास किए।

नड्डा ने निर्देश दिए कि सितंबर माह से प्रत्येक पदाधिकारी, मंत्री व जनप्रतिनिधि न सिर्फ प्रवास करेंगे बल्कि इसकी जानकारी प्रदेश संगठन को देंगे। प्रदेश कार्यालय का मंत्री उन्हें प्रवास की सूचना सीधे उपलब्ध कराएंगे।इस सूचना के साथ प्रवास के फोटोग्राफ भी भेजने होंगे।

मंत्रियों को पढ़ाया अनुशासन और गरिमा का पाठ
मंत्रियों और संगठन की प्रमुख समितियों के प्रभारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की पाठशाला में अनुशासन और गरिमा का पाठ पढ़ाया गया। नड्डा ने कहा कि अनुशासन को लेकर पार्टी की अलग पहचान है। हमें पार्टी गरिमा के अनुरूप व्यवहार करना है। बैठक में उन्होंने मंत्रियों से उनके विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। 

मंच पर ये रहे मौजूद
बैठकों के मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार बैठे। 

ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल को छोड़कर सांसद, विधायक व प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments