Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो, पोस्‍ट देखते ही...

अभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो, पोस्‍ट देखते ही ऋषिकेश में ढूंढने लगे फैंस

ऋषिकेश : सिने अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के सिलसिले में आए हुए हैं। बुधवार को अभिनेता विक्की कौशल ने ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाने का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस लगातार उनके इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। ऋषिकेश में उनकी मौजूदगी की सूचना के बाद उनके प्रशंसक लगातार उनकी तलाश में जुट गए हैं।

शूटिंग के लिए देवभूमि उत्तराखंड में विक्की कौशल

सिने अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद हैं। इस दौरान वो लगातार इंटरनेट मीडिया पर एक के बाद एक, अपनी तस्वीरें साझा कर अपने प्रशंसकों को विजुअल ट्रीट दे रहे हैं। प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो में विक्की कौशल ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा वीडियो

विक्की कौशल ने बुधवार को गंगा स्नान करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इस खूबसूरत नगरी को आत्मसात करते दिख रहे हैं। इससे पहले विक्की ने जिम के अंदर की तस्वीर भी अपनी इंटरनेट मीडिया पर साझा की थी, जो खासी चर्चा में रही।

अपनी लोकेशन के बारे में कोई जिक्र नहीं किया

इस वीडियो में वह अपने एब्स दिखाते नजर आए थे। फिलहाल बुधवार को अभिनेता विक्की कौशल का ऋषिकेश में गंगा स्नान का वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक उनसे पूछ रहे हैं कि वह ऋषिकेश में कहां ठहरे हैं। अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी इस वीडियो के साथ सिर्फ ऋषिकेश नाम टाइप किया है। उन्होंने अपनी लोकेशन के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments