Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअमित शाह के कार्यक्रम के चलते डायवर्ड रहेगा रूट, घर से ट्रैफिक...

अमित शाह के कार्यक्रम के चलते डायवर्ड रहेगा रूट, घर से ट्रैफिक प्लान देख कर निकलें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दून आगमन पर शनिवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। बन्नू स्कूल रेसकोर्स में आयोजित होने वाली रैली में भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में यह बदलाव किया है। पुलिस के मुताबिक वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान विक्रम, सिटी बसों को अल्प समय के लिए वीआईपी रूट पर आने से रोका या डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह यातायात प्लान देखकर ही घर से निकलें। साथ ही किसी तरह के परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग करने की सलाह दी है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों से भी पुलिस ने निर्धारित स्थानों पर अपने वाहन पार्क करने के लिए कहा गया है। वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के दौरान जीरो जोन रहेगा।

यहां लगेंगे बैरियर 
– जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहा
– भानियावाला तिराहा
– कारगी चौक
– पोस्ट ऑफिस तिराहा, गढ़ी कैंट

यहां रहेगी पार्किंग 
– बन्नू स्कूल कार्यक्रम में आने वाले लोग निर्धारित पार्किग स्थलों पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
– ईसी रोड से आने वाले बसों के लिए परेड ग्राउंड।
– हरिद्वार रोड से आने वाले बसों के लिए कैलाश अस्पताल के निकट विशाल मैगामार्ट के पीछे ग्राउंड
– चकराता, त्यूनी से आने वाली बसों के लिए पुराना बस अड्डा।
– हरिद्वार, रुड़की से आने वाली बसों के लिए हरिद्वार बाईपास कारगी चौक से अजबपुर फ्लाईओवर तक वन साइड पार्किंग।
– चौपहिया वाहनों के लिए गुरुनानक महिला इंटर कॉलेज पार्किंग, सरस्वती विद्या मंदिर पार्किंग।
– दोपहिया वाहनों के लिए गुरुनानक दून वैली पार्किंग नियर दामिनी चौक, रेसकोर्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments