Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअम्बीवाला की हरिजन बस्ती में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

अम्बीवाला की हरिजन बस्ती में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

देहरादून। अम्बीवाला क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पानी का संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने पेयजल निगम से पानी की समस्या के समाधान की मांग की है। अम्बीवाला क्षेत्र की हरिजन बस्ती के करीब सत्तर से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पर पानी की सप्लाई हैंड पम्प पर मोटर के जरिए किया जाता है। यह मोटर खराब हो गई है। पेयजल निगम की विश्व बैंक की मेंहुवाला क्लस्टर पेयजल योजना की उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति सदस्य सुरेन्द्र नेगी ने बताया कि पेयजल निगम से लाइनमैन देखने को आए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोग मजबूर होकर टैंकर मंगवा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments