Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध खनन रोकने गए प्रधान के पति और ग्रामीण पर खनन माफिया...

अवैध खनन रोकने गए प्रधान के पति और ग्रामीण पर खनन माफिया ने किया हमला

ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत जोगियाना (बैरागढ़) में खनन माफिया का आतंक इतना बढ़ गया है। खुले आम स्थानीय लोग के साथ मारपीट कर रहे हैं।

रविवार  की देर रात 11 बजे अवैध खनन होने पर जोगियाना में प्रधान के पति व स्थानीय ग्रामीण ने रात्रि में जब 10 डंपर से अवैध खनन कर रहे लोग को रोकने का प्रयास किया तो उनको बुरी तरह पीटा गया। आरोप है कि इनके हाथ पैर बांधकर उन्हें गाड़ी में डालकर आइडीपीएल ऋषिकेश में फेंक दिया। मारपीट में घायल सुरजन सिंह बिष्ट और बीरबल सिंह बिष्ट को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया।

ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी थाना लक्ष्मण झूला पहुंची। उन्होंने इस मामले में पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के चलते यह सब हो रहा है। खुलेआम ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि शिकायत पुलिस तक पहुंची है। देखा जा रहा है कि घटनास्थल राजस्व पुलिस क्षेत्र का है या सिविल पुलिस क्षेत्र का।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments