Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनअवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: आमवाला में छापेमारी, भारी मात्रा में सिलेंडर...

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: आमवाला में छापेमारी, भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद

देहरादून— जिला प्रशासन को आमवाला क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्राप्त शिकायतों व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने आमवाला अपरला स्थित एमबी होम, निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 19 घरेलू सिलेंडर, 15 व्यावसायिक सिलेंडर, 2 गैस रिफिलिंग किट, 2 कपड़े और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। बरामद वस्तुओं को मौके पर ही सील कर लिया गया तथा तराजू को जब्त किया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त स्थल पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन है। इस मामले में जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।

छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक शशांक चौधरी और रजत नेगी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जन सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments