Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअवैध रूप से लाई जा रही शराब के साथ पुलिस ने दो...

अवैध रूप से लाई जा रही शराब के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

देहरादून। स्कोडा कार से उत्तरकाशी के पुरोला में शादी समारोह के लिए अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब के साथ देहरादून की सहसपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित पंजाब के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर लिया गया है।

कोतवाल सहसपुर राजीव रौथाण ने बताया कि धर्मावाला चैक पर चैकी इंचार्ज अर्जुन गुसाईं मय पुलिस बल हिमाचल व यूपी से आने वाले वाहनों को चेक कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने स्कोडा कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार और तेज कर दी और भागने लगा। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को फतेहपुर ग्रांट में जाकर पकड़ा।

पुलिस ने कार से आठ पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान लखविंदर निवासी कहलवा थाना कपूरथला जिला जालंधर पंजाब व शिव राम निवासी थाना सेक्टर 39 चंडीगढ़ पंजाब के रूप में बताई। आरोपित शराब को उत्तरकाशी के पुरोला में एक शादी समारोह के लिए ले जा रहे थे। कोतवाल सहसपुर के अनुसार आरोपितों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments