Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअशासकीय स्कूलों का अनुदान फिलहाल नहीं होगा बंद, मुख्यमंत्री ने निरस्त किया प्रस्ताव

अशासकीय स्कूलों का अनुदान फिलहाल नहीं होगा बंद, मुख्यमंत्री ने निरस्त किया प्रस्ताव

प्रदेेश में चल रहे अशासकीय स्कूलों को सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि बंद नहीं होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अशासकीय स्कूलों के अनुदान को खत्म करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के 65 अशासकीय स्कूलों को बड़ी राहत मिली है।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार शासन की ओर से अनुदान खत्म करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से इस पर सहमति नहीं दी गई। बता दें कि प्रदेश में अशासकीय स्कूलों के अनुदान को खत्म किए जाने के मामले को लेकर इन स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों में काफी रोष था।
उनका कहना है कि जिन स्कूलों को एक बार अनुदान दे दिया गया है, उसे किसी भी स्थिति में समाप्त नहीं किया जा सकता। यदि सरकार की ओर से किसी स्कूलों के अनुदान के साथ कोई छेड़छाड़ की गई तो इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments