Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअस्तित्व में आई मंत्रिमंडलीय उप समिति, जारी किए आदेश

अस्तित्व में आई मंत्रिमंडलीय उप समिति, जारी किए आदेश

देहरादून। कोरोना महामारी के दृष्टिगत घोषित लॉकडाउन से पड़े आर्थिक दुष्प्रभाव से उबरने के लिए कृषि, उद्यान एवं कृषि आधारित गतिविधियों को गति देने और आर्थिकी व आजीविका को पुनस्र्थापित एवं सुदृढ़ करने को संस्तुतियां देने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति अस्तित्व में आ गई है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित उपसमिति में राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत व रेखा आर्य के अलावा मुख्य सचिव सदस्य हैं, जबकि अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को सदस्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।

कैबिनेट ने हाल में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस उपसमिति के गठन से संबंधित आदेश भी जारी कर दिए। उपसमिति आवश्यकतानुसार विशेषज्ञों व अधिकारियों को बुलाने को अधिकृत होगी।

प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

मुख्य सचिव ने यह भी जानकारी दी कि राज्य में ओला व अतिवृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। क्षति के आकलन के मद्देनजर सर्वे चल रहा है। इसमें मानकों के अनुसार प्रभावित किसानों को क्षतिपूद्दत दी जाएगी। औद्यानिकी में भी मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments